Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Ranking: बुमराह की बादशाहत कायम, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाक बैटर को हुआ फायदा

ICC Test Ranking: बुमराह की बादशाहत कायम, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाक बैटर को हुआ फायदा
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) सीरीज में अपने प्रदर्शन और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार के बाद, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर 1 पोजीशन बरकरार रखा है। बुधवार को ICC द्वारा जारी नवीनतम अपडेट में बुमराह नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। वह 761 अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में कुल 6 विकेट हासिल किए थे। पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने 18 स्थान का फायदा हुआ है और 23वें पर पहुंच गए है। उनके 621 अंक हैं।

साजिद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे। वेस्टइंडीज के जोमेल वार्रिकन (521) ने मैच में 10 विकेट लिए थे। वह 12 स्थान की छलांग लगाकर 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को हुआ फायदा

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को तीन स्थान का फायदा मिला है, वो टॉप 10 में एंट्री करने में कामयाब रहे। शकील भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ को पछाड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके पास 753 रेटिंग अंक हैं। स्मिथ (746) नौवें और पंत (739) दसवें नंबर पर हैं।

शकील ने मुल्तान में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट में 84 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान ने यह मैच 127 रनों से जीता। इंग्लैंड के जो रूट के पास नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज का ताज बरकरार है। केन विलियमसन (867) दूसरे और यशस्वी जायसवाल (847) तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत के रविंद्र जडेजा (400 अंक) शीर्ष पर काबिज हैं। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन (294) दूसरे और बांग्लादेश के मेहदी हसन (263) हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...