Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Ranking: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, अश्विन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रोमांचक अंदाज में खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं। फैंस मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच, आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैकिंग जारी कर दी है।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 904 रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में पहले स्थान पर है। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की है।

दूसरे स्थान पर है कगिसो रबाडा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 10.90 के औसत, 2.60 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पांच-विकेट हॉल शामिल हैं। शानदार प्रदर्शन के चलते टेस्ट रैकिंग में बुमराह ने पहले स्थान पर पकड़ मजबूत बना ली है।

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 856 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, जोश हेजलवुड (852), पैट कमिंस (822) और रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने हाल ही में संन्यास लिया वह पांचवें स्थान पर है। वहीं, रवींद्र जडेजा चार स्थान नीचे गिरकर 755 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर आ गए हैं।

देखें लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग-

जसप्रीत बुमराह (भारत)- 904 रेटिंग
कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 856 रेटिंग
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 852 रेटिंग
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 822 रेटिंग
रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 789 रेटिंग
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)- 782 रेटिंग
नाथन लियोम (ऑस्ट्रेलिया)- 770 रेटिंग
प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)- 768 रेटिंग
नोमान अली (पाकिस्तान)- 759 रेटिंग
रवींद्र जडेजा (भारत)- 755 रेटिंग

चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट 895 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अभी भी पहले स्थान पर है। वहीं, हैरी ब्रूक (876) और केन विलियमसन (867) दूसरे और तीसरे स्थान पर है। गाबा टेस्ट में शतक के बाद ट्रैविस हेड ने एक पायदान की छलांग लगाई है, वह चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, भारतीय युवा बल्लेबाज यश्सवी जायसवाल 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

ऋषभ पंत को रैकिंग में नुकसान हुआ है। वह दो पायदान नीचे खिसकर टॉप-10 से बाहर हो गए हैं, वह 708 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर है।

देखें लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैकिंग-

जो रूट (इंग्लैंड)- 895 रेटिंग
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 876 रेटिंग
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 867 रेटिंग
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 825 रेटिंग
कामिंडु मेंडिस (श्रीलंका)- 759 रेटिंग
टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)- 753 रेटिंग
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 725 रेटिंग
सउद शकील (पाकिस्तान)- 724 रेटिंग
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 721 रेटिंग

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...