Skip to main content

ताजा खबर

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राॅफी का संभावित शेड्यूल कुछ इस प्रकार, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राॅफी का संभावित शेड्यूल कुछ इस प्रकार, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 Schedule: पिछले कुछ समय से आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। संभावित शेड्यूल के अनुसार पहला मैच 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में देखने को मिल सकता है।

हालांकि, सुरक्षा कारणों की वजह से BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी ने हाइब्रिड माॅडल को स्वीकार कर लिया है। भारत अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलती हुई नजर आएगी। संभावना है कि भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले।

खैर, चैंपियंस ट्राॅफी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच इसका संभावित शेड्यूल जारी हो चुका है। इस शेड्यूल के मुताबिक भारत अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ कर सकता है। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को मिल सकता है।

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। साथ ही पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, तो दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को दुबई में होता हुए नजर आएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च, 2025 को प्रस्तावित है, जबकि 10 मार्च फाइनल के लिए रिजर्व दिन है।

Champions Trophy 2025 Proposed Schedule

तारीख (Date)  समय Time (IST)  वेन्यू (Venue)  मैच (Match)
February 19 2:30 PM कराची पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
February 20 2:30 PM दुबई बांग्लादेश बनाम भारत
February 21 2:30 PM कराची अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
February 22 2:30 PM लाहौर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
February 23 2:30 PM दुबई पाकिस्तान बनाम भारत
February 24 2:30 PM रावलपिंडी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
February 25 2:30 PM रावलपिंडी ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
February 26 2:30 PM लाहौर अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
February 27 2:30 PM रावलपिंडी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
February 28 2:30 PM लाहौर अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
March 1 2:30 PM कराची साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
March 2 2:30 PM दुबई न्यूजीलैंड बनाम भारत
March 4 2:30 PM दुबई सेमीफाइनल A1 vs B2
March 5 2:30 PM दुबई सेमीफाइनल B1 vs A2
March 9 2:30 PM दुबई फाइनल
March 10 – दुबई रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...