Skip to main content

ताजा खबर

ICC Chairman बनने के बाद जय शाह को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल यहां

ICC Chairman बनने के बाद जय शाह को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल यहां

Jay Shah (Pic Source-Twitter)

BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) को निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC ) का अगला अध्यक्ष चुना गया है। बीसीसीआई सचिव, ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने दिसंबर में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है। शाह आईसीसी अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। ऐसे में आईसीसी का कार्यभार संभालते ही उन्हें बीसीसीआई में अपना पद छोड़ना होगा।

ICC चेयरमैन बनने के बाद Jay Shah को कितनी सैलरी मिलेगी

बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को कोई फिक्स्ड वेतन नहीं मिलता है क्योंकि वे सभी बोर्ड में “मानद” रैंक रखते हैं. हालांकि, उन्हें बीसीसीआई से संबंधित सभी कामों के लिए भत्ते और रिम्बर्समेंट का भुगतान किया जाता है। जब शाह आईसीसी की बैठकों या क्रिकेट दौरों में भाग लेने के लिए किसी विदेशी देश का दौरा करते हैं तो उन्हें क्रिकेट बोर्ड के जरिए 84,000 रुपए का दैनिक भत्ता दिया जाता है।

विदेशी यात्राओं की तरह, शाह को भारत में अपनी मीटिंग्स के लिए भी मोटी रकम दी जाती है क्योंकि उन्हें प्रतिदिन लगभग 40,000 रुपए मिलते हैं। उन्हें बिजनेस क्लास में यात्रा करने की सुविधा मिलती है और उनके सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रहने का खर्चा बीसीसीआई द्वारा ही कवर किया जाता है। जय शाह को भी बैठक के अलावा काम के लिए भारत के किसी शहर में जाने पर 30,000 रुपये का भुगतान किया जाता है।

बीसीसीआई की तरह, आईसीसी भी अपने पदाधिकारियों को कोई फिक्स्ड वेतन नहीं देता है और उन्हें विभिन्न भत्तों, लाभों और रिम्बर्समेंट के माध्यम से मुआवजा देता है। आईसीसी ने अपने भुगतान ढांचे की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन एक बार जब शाह कार्यभार संभाल लेंगे तो उन्हें वेतन मिलने की उम्मीद है। शाह इस दौरान बैठक, दौरे और क्रिकेट से संबंधित सभी कामों से पैसे कमा सकते हैं।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...