Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने दी भारतीय पिचों को रेटिंग, चेपॉक की पिच को बताया ‘Very Good’

Chepauk Stadium (Photo Source: X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत के घरेलू सीरीज के सभी पिचों को रेटिंग दी है। ICC ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को ‘बहुत अच्छा’ माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू मैदान की पिच को ‘संतोषजनक’ माना गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस्तेमाल किए गए सभी तीन टेस्ट मैच के वेन्यू – बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम, पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम को आईसीसी मैच रेफरी से ‘संतोषजनक’ रेटिंग मिली। उन्होंने सभी पिचों पर संतुष्टि जताई है।

ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को ICC ने दी असंतोषजनक रेटिंग

हालांकि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है। सरकारी स्वामित्व वाले स्टेडियम की खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण बांग्लादेश के खिलाफ केवल दो पूरे दिन का खेल हो सका और पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग दिए जाने के बावजूद आउटफील्ड न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने अच्छी रेटिंग नहीं दी।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए इस्तेमाल किए गए ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद की बड़े स्कोर वाली पिचों को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिली है क्योंकि वे सबसे छोटे प्रारूप की आवश्यकताओं के हिसाब से अच्छे थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड बून ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस्तेमाल की गई किसी भी टेस्ट मैच की पिच को ‘संतोषजनक’ से बेहतर रेटिंग नहीं दी, जो बीसीसीआई और स्टेडियम के पिच क्यूरेटर के लिए अच्छी बात नहीं है।

चिन्नास्वामी की पिच में अत्यधिक नमी थी जिसके कारण भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन पर ऑल आउट हो गया जबकि पुणे और मुंबई दोनों ही विकेट पूरी तरह से स्पिन के अनुकूल थे जो ‘अच्छे टेस्ट’ मैच विकेट के लिए निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन नहीं करते थे। लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अच्छे व्यक्तिगत बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण दोनों विकेट को संतोषजनक रेटिंग मिली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...