Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने जारी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर हैरी ब्रूक बने नंबर 2 बल्लेबाज

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी ने आज यानी 4 दिसंबर को आईसीसी लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग की घोषणा की है। इस रैंकिंग में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर दूसरी रैंकिंग अपने नाम की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी की वजह से अब हैरी ब्रूक का करियर सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 854 की हो गई है। वहीं यशस्वी जायसवाल चौथे पायदान पर गिर गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले पायदान पर ही है जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा टॉप 10 में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 70 रन और 113 रन की पारी खेली थी। इस धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से टेम्बा बावुमा ने 11 रैंकिंग का इजाफा किया है और अब वो 10वें पायदान पर आ चुके हैं।

ओली पोप ने भी अपनी रैंकिंग में आठ स्थान का इजाफा किया है और वो अब 32वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स 34, दिनेश चंडीमल 17 और Tristan Stubbs 42 की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह है नंबर 1

बता दें कि, भारतीय टीम के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लेटेस्ट आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपना पहला स्थान बनाए हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और कुल 8 विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह के अलावा टॉप 10 में रविचंद्रन अश्विन (4th) और रवींद्र जडेजा (6th) भी शामिल हैं।

इसके अलावा ऐसे और भी कई खिलाड़ी है जिनकी रैंकिंग में काफी इजाफा हुआ है। इस समय टेस्ट क्रिकेट में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...