
Varun Chakravarthy, Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज जनवरी 2025 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की, जिसमें महीने भर के शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम इंडिया से 2 खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
ICC Player of the Month Men’s nominees: पुरुष वर्ग में तीन स्पिनर्स की टक्कर
आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए इस बार तीन प्रतिभाशाली स्पिनर्स को नामांकित किया गया है, जिन्होंने साल की शानदार शुरुआत की।
नोमान अली (पाकिस्तान) – पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के साथ ही ऐतिहासिक हैट्रिक लेने वाले नोमान अली इस लिस्ट में शामिल हैं और वह अवॉर्ड को दूसरी बार जीतने की कोशिश करेंगे।
जोमेल वॉरिकन (वेस्टइंडीज) – पहली बार नामांकित जोमेल वॉरिकन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए और 34 साल बाद वेस्टइंडीज को पाकिस्तान में पहली टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें भी लिस्ट में डाला गया है।
वरुण चक्रवर्ती (भारत) – इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20I सीरीज जीत में शानदार गेंदबाजी कर चमके वरुण चक्रवर्ती इस सूची में तीसरे नामांकित खिलाड़ी हैं।
ICC Player of the Month Women’s nominees: महिला वर्ग में युवा और अनुभवी स्टार्स के बीच लड़ाई
आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों में दो अनुभवी खिलाड़ी और एक युवा स्टार शामिल हैं।
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेथ मूनी को लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने टी20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
करिश्मा रामहरक (वेस्टइंडीज) – वेस्टइंडीज की स्पिनर करिश्मा रामहरक ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके वजह से उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
गोंगड़ी त्रिशा (भारत) – भारत की युवा ऑलराउंडर गोंगड़ी त्रिशा को अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए नामांकित किया गया है।
आईसीसी जल्द ही वोटिंग प्रक्रिया के आधार पर जनवरी 2025 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की घोषणा करेगा। आपको क्या लगता है कौन जीतेगा यह अवॉर्ड?
IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका
Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स
2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

