Skip to main content

ताजा खबर

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का शेड्यूल: दिन, तारीख, समय समेत अन्य डिटेल यहां जानें

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच कराची, लाहौर, रावलपिंडी और दुबई में आयोजित किया जाएगा। और आईसीसी ने घोषणा की कि भारत के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होंगे। फिलहाल टीम इंडिया ग्रुप A में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ है।

दो बार की चैंपियन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। मेन इन ब्लू लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा। ये सभी मुकाबले दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर के 2.30 बजे खेले जाएंगे।

अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वे 4 मार्च को पहला मैच खेलेंगे और अगर वे फाइनल में पहुंचते हैं, तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा। लेकिन टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंचती है तो लाहौर में मुकाबला खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम भारत है। 2002 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ खिताब साझा किया था और फिर 2013 में एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराकर फिर से खिताब जीता। 2017 संस्करण में टीम इंडिया उपविजेता रही, जहां वह पाकिस्तान से 180 रनों से हार गई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का शेड्यूल (Champions Trophy 2025 India’s schedule)

गुरुवार, 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 2.30 बजे IST)

रविवार, 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 2.30 बजे IST)

रविवार, 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 2.30 बजे IST)

मंगलवार, 4 मार्च- पहला सेमीफाइनल (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 2.30 बजे IST, अगर भारत क्वालीफाई करता है तो इसमें शामिल होगा)

रविवार, 9 मार्च- फाइनल (अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, दोपहर 2.30 बजे IST)

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...

IPL 2026: LSG बनाम CSK मैच के लिए टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे एमएस धोनी- रिपोर्ट्स

MS Dhoni (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images) आईपीएल 2026 के बीच एम.एस. धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे...

IPL 2026: SRH ने GT के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

GT vs SRH (Image Credit- Twitter X) सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद...

IPL 2026: ‘उसे मौका मिलना चाहिए’ – संजय मांजरेकर ने बताया MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट

Sanjay Manjrekar Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में सिर्फ तीन...