Skip to main content

ताजा खबर

ICC चेयरमैन जय शाह ने ब्रिस्बेन में ओलंपिक आयोजन समिति के CEO से मुलाकात की, हुई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हाल में ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने गुरुवार, 12 दिसंबर को ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल आयोजन समिति (OCOG) के सीईओ सिंडी हुक (Cindy Hook) से मुलाकात की है। गौरतलब है कि हाल में ही 1 दिसंबर को ICC अध्यक्ष के रूप में शाह ने अपना कार्यभार संभाला है।

तो वहीं इससे पहले जय शाह साल 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। शाह के कार्यकाल में भारत में घरेलू और महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य देखने को मिला था।

तो वहीं अब आईसीसी में मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद, शाह ऐसा ही कुछ काम वर्ल्ड क्रिकेट के लिए करना चाहते हैं और इसी सिलसिले में वह 2032 ओलंपिक आयोजन समिति के सीईओ से मुलाकात करते हुए नजर आए।

शाह ने इस मीटिंग की जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से दी है। इस पोस्ट में शाह ने लिखा- ओलंपिक मूवमेंट में क्रिकेट की भागीदारी के लिए आने वाला समय बहुत रोमांचक है, ब्रिस्बेन 2032 की आयोजन समिति के साथ आज एक बैठक, ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में।

देखें जय शाह की यह सोशल मीडिया पोस्ट

Very exciting time ahead for Cricket’s involvement in the Olympics movement – a meeting with the @Brisbane_2032 organizing committee in Brisbane, Australia today.@ICC | @Olympics | @CricketAus | @BCCI | #brisbane2032 pic.twitter.com/JVyMbkCYrz

— Jay Shah (@JayShah) December 12, 2024

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही लॉस एंजिल्स में साल 2028 को होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट खेल को हिस्सा बनाया गया है। क्रिकेट करीब 128 वर्षों बाद, ओलंपिक में वापसी कर रहा है। ओलंपिक में क्रिकेट को आखिरी बार साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में खेला गया था।

तो वहीं अब जब क्रिकेट आगामी ओलंपिक में वापसी कर रहा है, तो आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह ने भी अपना उत्साह व्यक्त किया है। साथ ही क्रिकेट खेल की, बाकी खेलों के साथ विश्व स्तर पर क्रिकेट की विकास क्षमता पर जोर दिया।

बता दें कि हाल में ही शाह ने अपने एक बयान में कहा- यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए क्रिकेट को अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

क्रिकेट में विश्व स्तर पर अपार संभावनाएं हैं और मैं इन अवसरों का लाभ उठाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

আরো ताजा खबर

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...