Skip to main content

ताजा खबर

Hrithik Shokeen Catch: कैच लेना सीखना है तो ऋतिक शौकीन से लें क्लास, हवे में कैसे शक्तिमान बनकर पकड़े गेंद

Hrithik Shokeen (Source X)

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मैच वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के बीच खेला गया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस के गेंदबाजों ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 144 रनों पर ही रोक दिया। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने 3.1 ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।

इसके बाद अंकित कुमार की 15 गेंदों पर 39 रनों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 3 विकेट से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हरा दिया।

ऋतिक शौकीन ने पकड़ा शानदार कैच

वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ऋतिक शौकीन ने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन दिखाया। फील्डिंग में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से बल्लेबाज वैभव रावल को पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा था।

दरअसल, 16वें ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज रोहित यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर फुललेंथ गेंद फेंकी। वैभव रावल ने जगह बनाकर गेंद को मिड-ऑफ फील्ड की ओर मारा। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री रोप तक चली जाएगी क्योंकि बल्लेबाज ने गेंद को जोर से मारा था।

हालांकि, पलक झपकते ही ऋतिक शौकीन ने अपने दाएं हाथ की ओर कदम बढ़ाया और शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। आप भी देखें वह वीडियो

Hrithik Shokeen Catch Video

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की पॉइंट्स टेबल (18 अगस्त तक)

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रनरेट 
1 ईस्ट दिल्ली राइडर्स (East Delhi Riders) 1 1 0 0 0 2 8.78
2 वेस्ट दिल्ली लायंस (West Delhi Lions) 1 1 0 0 0 2 0.908
3 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज (South Delhi Superstarz) 1 1 0 0 0 2 0.48
4 पुरानी दिल्ली 6 (Purani Delhi 6) 1 0 1 0 0 0 -0.48
5 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (North Delhi Strikers) 1 0 1 0 0 0 -0.908
6 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) 1 0 1 0 0 0 -8.78

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 शेड्यूल- 19 अगस्त और 20 अगस्त

सोमवार, 19 अगस्त

मैच 4- सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे

मंगलवार, 20 अगस्त

मैच 5 – पुरानी दिल्ली 6 बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, दोपहर 2:00 बजे
मैच 6 – सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, शाम 7:00 बजे

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की लगातार दूसरी जीत

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) आज 17 जून, बुधवार को लीड्स के हेडिंग्ली मैदान पर भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच, जारी आईसीसी महिला...

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकाॅर्ड 

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों...

IND vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से बड़ी जीत हासिल कर,...

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...