Skip to main content

ताजा खबर

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया, उथप्पा की कप्तानी में लगाई हार की हैट्रिक

Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सी पूल का हिस्सा भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाया। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हार गई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के खिलाफ उलटफेर करते हुए एक रन से जीत हासिल की। भारत को यूएई के अलावा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और इंग्लैंड के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि, सात साल बाद खेले जा रहे हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सी दो टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाती है।

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हारा भारत

शनिवार को यूएई ने भारत के खिलाफ मैच में 130/5 का स्कोर बनाया। खालिद शाह ने 10 गेंदों में 42 और जहूर खान ने 11 गेंदों में 37 रन बनाए। जवाब में भारत 4 विकेट गंवाकर 129 रन ही बना सका। भारत की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी टॉप स्कोरर रहे। उनके बल्ले से 11 गेंदों में नाबाद 44 रन निकले। कप्तान उथप्पा ने 10 गेंदों 43 रन जोड़े। भारत को आखिरी ओवर में 31 रन चाहिए थे लेकिन 29 ही बने। बिन्नी ने छठे ओवर में चार छक्के और एक चौका मारा मगर जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

वहीं, भारत को शनिवार को दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इस मैच में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान रवि बोपारा ने 14 गेंदों में 53 और समित पटेल ने 18 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। वहीं भारत 6 ओवर में 105/3 ही बना पाया। केधार जाधव ने 15 गेंदों में 48 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 10 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। उथप्पा का खाता नहीं खुला। बिन्नी 5 रन ही बना सके।

वहीं भारत के पहले मैच की बात करें तो वो पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भरत चिपली ने (16 गेंदों में 53) की पारी के दम पर भारत ने 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए पांच ओवर में 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। आसिफ अली 14 गेंदों में 55 रन की पारी खेलने के बाद रिटायर हो गए।

मोहम्मद अखलाक ने 12 गेंदों में नाबाद 40 और फहीम अशरफ ने पांच गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में हर एक टीम में छह खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों को चार पूल में बांटा गया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...