Skip to main content

ताजा खबर

Hardik ने युवा खिलाड़ियों के लिए लिखी खास बात, पांड्या की तिलक से भी हो गई दोस्ती इस बार

(Image Credit-Instagram)

Hardik Pandya अब भले ही टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं हैं, लेकिन उसके बाद भी उनको इस चीज का दुख नहीं है और वो हर मैच में धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार बांग्लादेश के खिलाफ पांड्या ने गेंद से ज्यादा अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया है, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मन की बात फैन्स के साथ में शेयर की।

एक नजर Hardik Pandya के प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ Hardik Pandya का बल्ला जमकर चला, जहां इस खिलाड़ी ने तीनों मैचों में तेजी से रन बनाने का काम किया। पहले टी20 मैच में हार्दिक ने 16 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेल डाली, तो दूसरे टी20 मैच में ऑलराउंडर ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। वहीं तीसरे और आखिरी टी20 मैच में हार्दिक का बल्ला और भी तेजी से चला, जहां उन्होंने 18 गेंदों पर 47 रन बनाकर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए थे।

Hardik Pandya का वायरल पोस्ट देखा क्या आपने?

*Hardik Pandya ने मैन ऑफ सीरीज की ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की।
*वहीं इस पोस्ट की तस्वीरों से ज्यादा पांड्या का कैप्शन हुआ हद से ज्यादा वायरल।
*हार्दिक ने लिखा- टीम पर गर्व है, वहीं इस जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को जाता है।
*साथ ही पांड्या ने कैप्शन के आखिर में लिखा- The future is bright।

एक नजर Hardik Pandya के वायरल पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

पांड्या रेस में थे Impact Fielder वाले मेडल के लिए

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में Impact Fielder वाला मेडल दिया गया था। जहां इस मेडल की रेस में कुल तीन नाम थे, जिसमें पहला नाम हार्दिक पांड्या का था तो दूसरा नाम रियान पराग का था और आखिरी नाम वाशिंगटन सुंदर का था। वहीं ये मेडल इस बार स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किया, इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने सुंदर को ये शानदार मेडल पहनाया था।

एक नजर टीम के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...