Skip to main content

ताजा खबर

HAPPY BIRTHDAY BHUVNESHWAR KUMAR: इतने सारे खास रिकाॅर्ड के मालिक हैं भुवनेश्वर कुमार

HAPPY BIRTHDAY BHUVNESHWAR KUMAR इतने सारे खास रिकाॅर्ड के मालिक हैं भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images)

HBD Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज 5 फरवरी, बुधवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। भुवी के नाम से क्रिकेट जगत में मशहूर खिलाड़ी को इस खास दिन पर साथी क्रिकेटर्स और क्रिकेट जगत ढेरों शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है।

साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू की वजह से सुर्खियों में आए भुवी को स्विंग का सरताज कहा जाता है। प्रवीण कुमार के बाद वो ऐसे भारतीय गेंदबाज है, जो मैच की किसी भी परिस्थिति में गेंद को अपने इशारों पर नचा सकते हैं।

खैर, भुवी को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है। वह भारतीय टीम के लिए आखिरी बार नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2022 में इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद से अब तक टीम इंडिया में उनकी वापसी हो नहीं हो पाई है।

खैर, इस खबर में हम आपको भुवी के जन्मदिन पर उनके कुछ क्रिकेटिंग रिकाॅर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी ज्यादा शानदार हैं। तो आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं:

इन खास रिकाॅर्ड्स के मालिक हैं भुवी

*35 वर्षीय भुवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 294 विकेट हासिल किए हैं।

*चैंपियंस ट्राॅफी 2013 विजेता भारतीय टीम के सदस्य

*आईपीएल 2016 विजेता (सनराइजर्स हैदराबाद)

*आईपीएल 2016 और 2017 पर्पल कैप विनर

*आईपीएल में किसी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक डाॅट बाॅल

*पहले भारतीय गेंदबाज जिसने तीनों फाॅर्मेट में पहली बार पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया

*पहले भारतीय गेंदबाज जिसने तीनों फाॅर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड जीता है

IPL 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे भुवी

गौरतलब है कि आईपीएल के 18वें सीजन के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी गेंदबाज को टीम से रिलीज करने का फैसला किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवी को 10.75 करोड़ देकर टीम के साथ जोड़ा था। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में भुवनेश्वर टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...