Skip to main content

ताजा खबर

GG-W Final Squad for WPL 2025: गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

GG-W Final Squad for WPL 2025: गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

Gujarat Giants Women (Image Credit- Twitter X)

Gujarat Giants Women Squad for WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन खत्म हुआ। इस ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा बरसा, तो हीतर नाइट, पूनम यादव और लाॅरेन बैल जैसे स्थापित खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

दूसरी ओर, इस मिनी ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स (GG-W) टीम थोड़ी और मजबूत नजर आ रही है। साथ ही इस मिनी ऑक्शन में 4.4 करोड़ की रिमेनिंग पर्स वैल्यू के साथ उतरी, गुजरात ने ऑक्शन की सबसे बड़ी खरीददारी भी की।

इस ऑक्शन में टीम ने सिमरन शेख को खरीदने के लिए 1.9 करोड़ रुपए खर्चे, तो वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर डिएंड्रा दाॅतीन को 1.7 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया। इसके अलावा टीम ने मिनी ऑक्शन के आखिर में डैनियल गिब्सन को 30 और प्राकक्षिका नायक को 10 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा।

WPL 2025 ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स (GG-W) की पूरी टीम

भारती फूलमली, लाॅरा बुलफार्ट, पोएब लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, सिमरन शेख, एश्ले गार्डनर, डैनियल गिब्सन, दयालन हेमलता, डिएंड्रा दाॅतीन, हरलीन देओल, सयली सदघरे, तनुंजा कंवर, बेथ मूनी (कप्तान), केशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्राकक्षिका नायक, शबनम शकील।

मिनी ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी: सिमरन शेख, डिएंड्रा दाॅतीन, डैनियल गिब्सन, प्राकक्षिका नायक

मिनी ऑक्शन के बाद टीम के पास रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 40 लाख

दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो बेथ मूनी की कप्तानी में टीम टूर्नामेंट के बीते दो सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। पहले सीजन की तरह पिछले सीजन भी टीम ने 5वें नंबर पर फिनिश किया।

टीम ने पिछले सीजन में खेले गए 8 मैचों में सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर पाई। हालांकि, आगामी सीजन में टीम की नजर ना सिर्फ अपने प्रदर्शन को सुधारने पर होंगी, बल्कि बेहतर प्रदर्शन कर डेब्यू WPL खिताब को भी अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...