Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] “हर साल बड़ा और बेहतर…”, DP World ILT20 की सफलता को लेकर बोले शोएब अख्तर

[Exclusive] “हर साल बड़ा और बेहतर…”, DP World ILT20 की सफलता को लेकर बोले शोएब अख्तर

Shoaib Akhtar (Photo Source: Getty Images)

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025 की शुरुआत पिछले महीने 11 जनवरी से हुई थी। लीग स्टेज और प्लेऑफ राउंड्स के बाद इस सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के चेहरे सामने आ गए हैं। ILT20 2025 का फाइनल 9 फरवरी को दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंटरनेशनल लीग टी20 को अब तक फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला है। ये दुनिया की एकमात्र ऐसी लीग है जिसमें एक टीम में 9 इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। इस बीच, हाल ही में CricTracker के साथ स्पेशल बातचीत के दौरान पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने लीग की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

DP World ILT20 में खेलने वाले खिलाड़ियों की क्वालिटी बहुत बढ़िया है- शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने CricTracker के साथ बात करते हुए कहा,

“जैसा कि आप जानते हैं, DP World ILT20 हर साल बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। वे दूसरी बार इस लीग का हिस्सा बनना चाहते थे। मुझे लगता है कि जब TRP की बात आती है, जब इस टूर्नामेंट की पहुंच की बात आती है, तो इसके आंकड़े सच बताते हैं और आप देख सकते हैं कि वहां प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की क्वालिटी बहुत बढ़िया है।”

“मुझे लगता है कि टॉप-4 (टीमें) एक मौका पाने की हकदार हैं, लेकिन मेरा दिल शारजाह वारियर्स के लिए दुखी है क्योंकि उन्होंने काफी देर बाद टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की, लेकिन आज वे जिस स्थान पर हैं, वहां पहुंचने के मामले में उन्होंने गति पकड़ी। यह देखना वाकई अच्छा होगा कि अगर शारजाह वारियर्स वहां जाकर खिताब जीतता है, तो क्या होगा,”

आपको बता दें, शारजाह वॉरियर्स ने एलिमिनेटर में MI एमिरेट्स को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई थी। लेकिन फिर क्वालीफायर-2 में डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ 7 विकेट से हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अख्तर ने आगे बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि, इस लीग की शुरुआत यूएई के लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, जो सफलतापूर्वक हो रहा है।

“लेकिन, आप जानते हैं कि यह ब्रांड लोकल बच्चों के लिए है, यही इसका विचार था। यूएई के लोकल टैलेंट को बढ़ावा देना; और यह सफलतापूर्वक हो रहा है,”

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

SL vs IND: Sarfaraz Khan Reacts to India Test Recall for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट...

SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की एक वीडियो को बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीसीसीआई के...

SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक

SL vs IND: Sitanshu Kotak Pleased with India’s Warm-Up Win Ahead of Test Series (image via X) रविवार, 9 अगस्त को भारत की टूरिंग टीम ने श्रीलंका XI के खिलाफ...

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...