Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] “दोनों मेरे भाई की तरह…”, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को लेकर ड्वेन ब्रावो ने कही बड़ी बात

[Exclusive] “दोनों मेरे भाई की तरह…”, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को लेकर ड्वेन ब्रावो ने कही बड़ी बात

Dwayne Bravo (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स के हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। सुनील नारायण की कप्तानी में टीम ने लीग स्टेड राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर जगह बनाई। ब्रावो अब आईपीएल के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर के रूप में काम करते हुए नजर आने वाले हैं।

इस बीच, हाल ही में क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान ब्रावो ने में अबू धाबी नाइट राइडर्स के प्रदर्शन, चैंपियंस ट्रॉफी और हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कहना है-

में अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर ड्वेन ब्रावो ने बोली यह बात

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए ड्वेन ब्रावो ने बताया,

“दुर्भाग्य से हमारा टूर्नामेंट अब समाप्त हो गया है, लेकिन यह एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। पिछले कई सालों से एक शानदार टूर्नामेंट रहा है और मुझे इस लेवल पर मुख्य कोच बनने का पहला अवसर मिला है और मैं वास्तव में इसका आनंद लेता हूं और आप जानते हैं कि खिलाड़ी अपना 100% देते हैं और आप इससे अधिक कुछ नहीं मांग सकते हैं और इस तरह के टूर्नामेंट में जहां इतने हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी और बहुत अच्छी टीमें हैं, यह हमेशा मुश्किल होता है लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं।”

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं कोई दिलचस्पी

ब्रावो से आगे पूछा गया कि कौन सी टीम आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत सकती है? जिसका जवाब देते हुए दिग्गज ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वेस्टइंडीज इसका हिस्सा नहीं है।

“कोई जानकारी नहीं। मुझे कोई क्लू नहीं है। मैं इसमें नहीं हूं, कौन अच्छा प्रदर्शन करने जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज वहां नहीं है? इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है,”

हार्दिक और धोनी भाई की तरह- ब्रावो

इसके अलावा, ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को भारत में अपना पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड बताया। दिग्गज ने आईपीएल में कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। ब्रावो के कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छे रिलेशन हैं। हालांकि, उन्होंने हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को अपना भाई बताया।

“हार्दिक मेरे भाई की तरह हैं, वह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी की तरह हैं, उनमें वह ऑरा है, इसलिए वह दिल से भाई की तरह हैं। एमएस धोनी भी मेरे भाई की तरह हैं। मैं इन सभी लोगों के साथ घुल-मिल जाता हूं और मुझे खुशी है कि इन खिलाड़ियों के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है।”

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...