Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ नाॅटिंघम टेस्ट मैच में मार्क वुड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज 

ENG vs WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ नाॅटिंघम टेस्ट मैच में मार्क वुड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज 

Mark Wood (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज, नाॅटिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। बता दें कि वुड ने यह कारनामा वेस्टइंडीज की पहली पारी के दूसरे ओवर में कर दिखाया।

साथ ही वुड घरेलू धरती पर ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इस बड़े और अनोखे कीर्तिमान को अपने नाम किया है। इस रिकाॅर्ड के साथ ही वुड का नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गया है।

इस खास रिकाॅर्ड को वुड ने किया अपने नाम

बता दें कि नाॅटिंगम टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी का दूसरा ओवर जोकि वुड ने डाला था, यह किसी गेंदबाज का इंग्लैंड में फेंका गया सबसे तेज ओवर बन गया है। इस ओवर में मार्क वुड की गेंदें अपनी रफ्तार से कहर बरपा रही थी। इस ओवर की पहली गेंद वुड ने 155.14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी, जिसे कैरेबियाई ओपनर Mikyle Louis ने छोड़ दिया।

इसके बाद, दूसरी गेंद वुड ने 154.65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी, इसके बाद तीसरी गेंद 152.88 व चौथी गेंद 148.06 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई। इसके साथ ही यह इंग्लैंड में टेस्ट इतिहास में सबसे तेज फेंका गया ओवर बन गया है। साथ ही वुड ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए हैं।

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 416 रन

दूसरी ओर, दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 88.3 ओवर में 416 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम के लिए ओली पोप ने 121 रनों की शानदार पारी खेली, तो कप्तान स्टोक्स ने 69 रनों का अच्छा योगदान दिया। साथ ही ओपनर बेन डकेट ने 71 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...