Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: ‘टर्निंग पिच पर सवालिया फैसला’ खराब रोशनी के कारण ओली पोप के बाहर जाने के फैसले पर इयोन मोर्गन

Ollie Pope (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच लाॅर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। तो वहीं कल 31 अगस्त को खेल का तीसरा दिन खत्म हुआ। तीसरे दिन इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 483 रनों का मजबूत टारगेट रखा, तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने श्रीलंका के दूसरी पारी में पथुम निसंका और निशान मधुष्का के विकेट हासिल कर लिए थे।

हालांकि, मुकाबले में इंग्लैंड कुछ और ओवर गेंदबाजी कर सकती थी, लेकिन खराब रौशनी की वजह से खेल आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन इस समय कप्तान ओली पोप ने तेज गेंदबाजों को दोबारा गेंदबाजी पर लगाना जरूरी नहीं समझा और टीम के साथ वह ड्रेसिंग रूम चले गए।

तो वहीं वह मुकाबले में खेल के तीसरे दिन पिच से मिल रही उछाल और टर्न की वजह से, वह कुछ ओवर स्पिन गेंदबाजों से करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। दूसरी ओर, अब ओली पोप के इस फैसले पर पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान सामने आया है। मोर्गन का कहना है कि पोप का टर्निंग पिच पर यह फैसला संदिग्ध है।

इयोन मोर्गन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इयोन मोर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में कहा- मुझे लगता है कि यह एक संदिग्ध निर्णय है। इसके पीछे का कारण सिर्फ आखिरी घंटे का पूरा खेल है, वजह अंधेरा है। एक कारण है कि तेज गेंदबाज गेंदबाजी नहीं कर सकते। यह मैच खेलने वाले संबंधित सभी लोगों के लिए खतरनाक है।

मैं गेंद की स्थिति की चिंता को पूरी तरह से समझता हूं, लेकिन आप शोएब बशीर के रूप में इंग्लैंड के प्रीमियम फिंगरस्पिनर के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें गेंदबाजी करने की जरूरत है। गेंद घूम रही है और उछल रही है, मैं फैसले पर सवाल उठाता हूं, आपके पास खेलने के लिए रन हैं। सब कुछ आपके पक्ष में है, लेकिन फिर भी आप ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...