Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs NZ: केन विलियमसन की जगह कोई एक खिलाड़ी नहीं ले सकता, पूरी टीम को आगे आना होगा: रचिन रवींद्र

 Rachin Ravindra Kane Williamson (Image credit Twitter - X)
Rachin Ravindra Kane Williamson (Image credit Twitter – X)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने कहा है कि महान बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि, उनका मानना है कि इस कमी को कोई एक खिलाड़ी नहीं भर सकता, इसलिए पूरी बल्लेबाजी इकाई को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के कुछ दिनों बाद विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब न्यूजीलैंड की टीम 17 जून से ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरेगी, जहां सभी की नजरें टीम के प्रदर्शन पर होंगी।

रचिन रवींद्र ने कहा कि जब कोई महान खिलाड़ी टीम छोड़ता है तो उसकी कमी महसूस होना स्वाभाविक है। लेकिन न्यूजीलैंड की ताकत हमेशा उसकी टीम भावना और सामूहिक प्रदर्शन रही है।

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी विभाग में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं और सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। उनके अनुसार, विलियमसन के स्तर तक पहुंचना आसान नहीं है, इसलिए किसी एक खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव डालना सही नहीं होगा।

विलियमसन के संन्यास के बाद न्यूजीलैंड ने विल यंग को टीम में शामिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि वह दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका पा सकते हैं। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टीम प्रबंधन चाहता है कि सभी बल्लेबाज मिलकर जिम्मेदारी लें और किसी एक खिलाड़ी पर निर्भरता कम हो।

विलियमसन को बताया आदर्श और मार्गदर्शक

रचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा विलियमसन की सिर्फ क्रिकेटर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी शानदार हैं। उन्होंने कहा कि विलियमसन लंबे समय से उनके आदर्श रहे हैं और उनके साथ बल्लेबाजी करना उनके करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा है।

दोनों खिलाड़ियों ने कई यादगार साझेदारियां की हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 में दोनों ने मिलकर 232 रन की शानदार साझेदारी निभाई थी, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के यादगार पलों में गिनी जाती है।

पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड के पास सीरीज 1-1 से बराबर करने का अच्छा अवसर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन टीम में नहीं हैं, जबकि जो रूट कप्तानी संभालेंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड उम्मीद करेगा कि टीम एकजुट प्रदर्शन करते हुए विलियमसन की कमी को महसूस न होने दे और सीरीज में वापसी करे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...