Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs NAM: बारिश से बाधित मैच में नामीबिया को हराकर इंग्लैंड ने अपनी सुपर 8 की उम्मीदों को रखा जिन्दा

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड और नामीबिया के बीच रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 34वां मुकाबला खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने DLS नियम के तहत 41 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड मैच पर निर्भर रहना होगा। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 10 ओवर में तीन विकेट पर सिर्फ 84 रन बना सकी।

ENG vs NAM: इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने खेली ताबड़तोड़ पारी

मुकाबले की बात करें तो बारिश की वजह से यह मुकाबला देरी शुरू हुआ। ओवर्स में कटौती के बाद अंपायर्स ने इसे 10-10 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई। कप्तान जो बटलर दूसरे ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डेविड विजे ने फिल सॉल्ट को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इस मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 31, मोइन अली ने 16 और लियम लिविंगस्टोन 13 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में हैरी ब्रूक 20 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी में रुबेन ट्रम्पेलमैन को सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। उसके अलावा डेविड विजे और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ को एक-एक विकेट मिला।

ENG vs NAM: दबाव में बिखरे नामीबिया के बल्लेबाज

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि, निकोलस डेविन रिटायर्ड आउट हो गए। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे18 रन बनाकर लौटे। इसके बाद माइकल वॉन लिंगेन ने 33 रन बनाए। उन्हें जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया। वहीं, डेविड विसी 27 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में कप्तान जरॉर्ड इरास्मस एक और जेजे स्मित शून्य रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले स्थान पर है। तीन मैचों में जीत के साथ उनके खाते में छह अंक हैं। दूसरे पायदान पर इंग्लैंड की टीम बनी हुई है। चार मैचों में दो जीत के साथ उनके खाते में पांच अंक हो गए हैं। वहीं, स्कॉटलैंड तीन मैचों में दो जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड से मिली हार के बाद नामीबिया का सफर समाप्त हो गया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...