Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर, दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी।

गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज का चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसके बाद, मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने जैकब बैथल के शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की, और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की नजर तीसरे टी20 मुकाबले में जीत हासिल कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होंगी। तो वहीं, अब इस मुकाबले के पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। आकाश ने टीम में सिर्फ एक बदलाव की सुझाव दिया है।

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरे टी20 मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा- “दिलचस्प बात यह है कि ट्रेंट ब्रिज पर तेज गेंदबाज़ों के आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं। स्पिनरों का औसत 21.4 है और तेज गेंदबाज़ों के लिए यह लगभग 28 है। इसलिए स्पिनर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास तीन स्पिनर हैं, लेकिन तीनों नहीं खेलेंगे। भले ही ट्रेंट ब्रिज के आंकड़े बताते हैं कि स्पिनर अच्छा करते हैं, मुझे लगता है कि रवि बिश्नोई को बाहर बैठना पड़ सकता है।”

आकाश ने आगे कहा- “आप सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ खेलेंगे। वाॅशी के लिए भी जगह नहीं होगी। प्रिंस यादव को टीम में लें। पावरप्ले की शुरुआत में गेंद जरूर थोड़ी स्विंग होती है, इसलिए उनका इस्तेमाल वहीं करें और विकेट लें। अगर आप पावरप्ले में दबदबा बना लेते हैं, तो आगे का काम थोड़ा आसान हो जाएगा। मैं बस एक बदलाव का सुझाव दे रहा हूं।”

तीसरे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...

ENG vs IND 3rd T20I: क्या तीसरे मुकाबले में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम के मौसम का हाल 

इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम...

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...