Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy: IND-A vs IND-B: Day-1: 94/7 के बाद इंडिया-बी ने की शानदार वापसी, मुशीर खान ने ठोका शतक

Duleep Trophy: IND-A vs IND-B: Day-1: 94/7 के बाद इंडिया-बी ने की शानदार वापसी, मुशीर खान ने ठोका शतक

IND-A vs IND-B, Musheer Khan (Photo Source: X/Twitter)

Duleep Trophy: IND-A vs IND-B: Day-1 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मैच 5 सितंबर से इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इंडिया-बी ने खेल के पहले दिन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। मुशीर खान (105*) और नवदीप सैनी (29*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

आवेश खान ने इंडिया-ए को दिलाई थी पहली सफलता

इंडिया-बी के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए उतरे थे। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के बीच साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चली। आवेश खान ने 13वें ओवर में अभिमन्यु ईश्वरन (13) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह 22वें ओवर में खलील अहमद के खिलाफ 30 रन बनाकर आउट हुए।

सरफराज, पंत और रेड्डी सस्ते में लौटे पवेलियन

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान, ऋषभ पंत और नीतिश कुमार रेड्डी से बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन तीनों ही बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। आवेश खान ने 33वें ओवर में सरफराज खान (9) को LBW आउट किया। इसके बाद फिर ऋषभ पंत इंडिया-ए के कप्तान शुभमन गिल के शानदार कैच के चलते 7 रन पर विकेट गंवा बैठे। वहीं, फिर आकाश दीप ने नीतिश कुमार रेड्डी को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज कर विरोधी टीम को 80 के स्कोर पर पांचवां झटका दिया।

वाशिंगटन और साई किशोरे भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए क्रीज पर

मुशीर खान एक छोर से पारी को संभाले हुए थे, लेकिन उन्हें मिडिल ऑर्डर के साथ-साथ लोवर-ऑर्डर बल्लेबाजों का भी सपोर्ट नहीं मिला। वाशिंगटन सुंदर (0) और साई किशोरे (1) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह पाए।

मुशीर और नवदीप सैनी के बीच अब तक हो चुकी है 108 रनों की साझेदारी

इंडिया-बी ने 94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जहां से फिर मुशीर खान और नवदीप सैनी की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई। मुशीर खान ने एक छोर से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 205 गेंदों में शतक ठोका। इससे पहले उन्होंने 122 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। खेल के पहले दिन के अंत तक मुशीर और नवदीप सैनी के बीच 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

वहीं, खेल के पहले दिन इंडिया-ए के लिए खलील अहमद, आवेश खान और आकाश दीप ने 2-2 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...