

Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में भारतीय टेस्ट टीम के दो खिलाड़ियों देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद सीधे साउथ जोन से जुड़ेंगे।
फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन के खिलाफ खेला जाएगा। साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी।
देवदत्त पडिक्कल के लिए श्रीलंका दौरा काफी शानदार रहा। उन्होंने तीन पारियों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 328 रन बनाए और दो शतक भी लगाए। उनके इस प्रदर्शन से साउथ जोन को फाइनल में एक मजबूत और फॉर्म में चल रहा बल्लेबाजी विकल्प मिलेगा। पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैच भी खेले। यह उनके टेस्ट करियर में पहली बार हुआ, जब उन्होंने लगातार टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया।
मोहम्मद सिराज के आने से मजबूत होगी गेंदबाजी
मोहम्मद सिराज भी श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में प्रभावी रहे। उन्होंने दोनों मुकाबलों में चार-चार विकेट हासिल किए। अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनकी मौजूदगी से साउथ जोन की तेज गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलेगी।
साउथ जोन के लिए विदवत कावेरेप्पा की फिटनेस चिंता का विषय है। सेमीफाइनल में टीम के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में शामिल रहे कावेरेप्पा को हल्की चोट लगी है। उनकी जगह बैकअप के तौर पर सीवी मिलिंद को टीम में जोड़ा गया है।
फाइनल में बड़े नामों पर नजर
तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के भी फाइनल में खेलने की उम्मीद है। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले, भारतीय टीम में शामिल ये खिलाड़ी इस फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें – ‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!
सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स
4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

