Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy Final: चौथे दिन के खेल के बाद जीत के करीब सेंट्रल जोन, पढ़ें दिन का हाल 

South Zone vs Central Zone, Final (Image Credit- Twitter X)
South Zone vs Central Zone, Final (Image Credit- Twitter X)

बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 11 सितंबर से जारी दलीप ट्राॅफी के फाइनल मैच का आज 14 सितंबर को चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ। चौथे दिन के खेल के बाद, सेंट्रल जोन काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

यहां से सेंट्रल जोन को मैच जीतने के लिए खेल के आखिरी दिन सिर्फ 65 रनों की जरूरत है। पहले दिन की तरह चौथे दिन भी सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और साउथ जोन की दूसरी पारी को 426 रनों पर रोक दिया। दोनों पारियों को मिलाकर साउथ जोन, सेंट्रल जोन के 511 रनों के जबाव में सिर्फ 64 रन ही अधिक बना पाई।

दलीप ट्राॅफी फाइनल, चौथे दिन के खेल का हाल

दिन खेल के बारे में आपको जानकारी दें, तो आज साउथ जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन नाबाद रहने वाले रिकी भुई 45 और एस रविचंद्रन 67 रन बनाकर आउट हुए। साथ ही टीम के लिए आंद्रे सिद्धार्थ 84* रन बनाकर नाबाद रहे, तो अंकित शर्मा (99) यादगार शतक बनाने से सिर्फ 1 रन से चूक गए।

साउथ जोन की दूसरी पारी 121 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 426 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के 149 और दूसरी पारी के 426 रनों के बाद, साउथ जोन सेंट्रल जोन की पहली पारी के जबाव में सिर्फ 64 रन ही अधिक बना पाई।

दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कुमार कार्तिकेय को 4 और सारांश जैन को 3 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर व कुलदीप सेन को एक-एक सफलता मिली। तो वहीं, चौथे दिन की समाप्ति के बाद, सेंट्रल जोन को खेल के आखिरी व पांचवें दिन सिर्फ 65 रनों की जरूरत होगी। 65 रन बनाने के साथ ही सेंट्रल जोन कुल सातवीं बार दलीप ट्राॅफी के खिताब को अपने नाम कर लेगी।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...