Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: 9 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत, गिल ने पकड़ा कमाल का कैच, देखें वीडियो

Duleep Trophy 2024: 9 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत, गिल ने पकड़ा कमाल का कैच, देखें वीडियो

Pant & Gill (Photo Source: X)

Rishabh Pant Flop In Duleep Trophy: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वक्त इंडिया ए और इंडिया बी के बीच दलीप ट्रॉफी 2024 का मैच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हो अभी तक सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। गिल का ये फैसला अभी तक सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है।

इस मैच में इंडिया बी के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत, जिनके ऊपर सभी की निगाहें थी वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए। पंत को आकाशदीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस मैच में ऋषभ पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने आते ही पहली गेंद पर चौका लगाया और ऐसा लगा कि वो आज बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन वो तेजी से रन बनाने के चक्कर में एक बड़ा शॉट खेल बैठे और 7 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप की गेंद पर ऋषभ पंत ने एक बड़ा शॉट खेला लेकिन वो इसे सही से टाइम नहीं कर सके और मिड ऑफ शुभमन गिल ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा।

आपको बता दें कि कार एक्सीडेंट से वापस आने के बाद से ऋषभ पंत सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए हैं। ऐसे में दलीप ट्रॉफी में अच्छी पारी खेलकर उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी करने का मौका है। लेकिन इस मैच में उनका खराब प्रदर्शन उनके सिलेक्शन पर पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...