Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: मुशीर खान की मैराथन पारी के अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी निकला अर्धशतक, पढ़ें दूसरे दिन के हाईलाइट्स 

Duleep Trophy 2024 मुशीर खान की मैराथन पारी के अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी निकला अर्धशतक पढ़ें दूसरे दिन के हाईलाइट्स

Duleep Trophy 2024 (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024 Day 2 Highlights: जारी सीजन का दिलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच, तो वहीं दूसरा मैच इंडिया सी और इंडिया डी के बीच ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर में खेला जा रहा है।

इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों मैचों के दौरान घटित होने वाली मुख्य घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। दूसरे दिन के खेल के मुख्य बिंदुओं की बात की जाए, तो पहले मैच में मुशीर खान ने 181 रनों की मैराथन पारी खेली है। तो दूसरे टेस्ट मैच में ने मानव सुथार ने इंडिया सी के लिए 5 विकेट झटके हैं, और श्रेयस अय्यर के बल्ले से हाफ सेंचुरी निकली।

इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच के दूसरे दिन के हाईलाइट्स

दूसरे दिन के खेल के हाईलाइट्स के बारे में बात की जाए, तो इंडिया बी ने 202 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पारी में 119 रन और जोड़कर टीम ने 321 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

हालांकि, मुशीर खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले तो 8वें विकेट के लिए नवदीप सैनी (56) के साथ 205 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारा। तो वहीं एक समय 94 रनों पर 7 विकेट गंवाने वाली इंडिया बी को इंडिया ए के खिलाफ मुशीर की पारी ने एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दिन का खेल खत्म होने पर इंडिया ए ने पहली पारी में 35 ओवर 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रियान पराग 27* और केएल राहुल 23* रन बनाकर मौजूद हैं। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 36 और शुभमन गिल 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इंडिया बी के लिए अभी तक दो विकेट सिर्फ नवदीप सैनी को मिले हैं। सैनी ने गिल को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड आउट किया।

इंडिया सी बनाम इंडिया डी मैच के दूसरे दिन के हाईलाइट्स

दूसरे दिन दूसरे मैच की बात की जाए तो इंडिया सी ने पहली पारी में 91 रनों पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया, और पूरी टीम 62.2 ओवर बाद 168 रनों पर सिमट गई। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज कहे जाने वाले बाबा इंद्रजीत ने एक बार खुद को साबित करते हुए 72 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं इंडिया डी के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 4 विकेट आकर्षण का केंद्र रहा।

तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया डी ने 49 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 11 और हर्षित राणा मौजूद हैं। इंडिया डी की इंडिया सी पर लीड 202 रनों की हो गई है।

इसके अलावा इंडिया डी के लिए आज श्रेयस अय्यर (54) और देवदत्त पडिक्कल (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेली, जो भारत के बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले अच्छे संकेत हैं। दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...