Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: रातों-रात इंडिया सी की टीम में हुई ईशान किशन की एंट्री, फैंस कन्फ्यूज

 

Ishan Kishan (Pic Source-X)

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया में वापसी करने के लिए जोर-शोर से मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वो हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे, हालांकि इसी टूर्नामेंट के दौरान वो चोटिल हो गए थे और इस वजह से वो दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दो राउंड में उनका नाम नहीं था। लेकिन इसी बीच ईशान किशन की जब अचानक दलीप ट्रॉफी के राउंड 2 में एंट्री हुई तो हर कोई दंग रह गया।

दरअसल किशन इन दिनों अपनी गलतियों से सीख लेते हुए घरेलू क्रिकेट में अपने हाथ आजमा रहे हैं। पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक ब्रेक लेने के बाद किशन ने घरेलू क्रिकेट से दूरी बना ली थी, बीसीसीआई के कहने के बावजूद उन्होंने रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था, जिसका खामियाजा उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होकर उठाना पड़ा था। लेकिन अब वो घरेलू क्रिकेट में परफॉर्म करके खुद को टीम में वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Duleep Trophy 2024: इंडिया सी की तरफ से खेल रहे हैं ईशान किशन

आज यानी 12 सितंबर को दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड की शुरुआत हुई तो ईशान किशन का नाम इंडिया सी के प्लेइंग XI में दिखा। ईशान किशन बतौर विकेटकीपर नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं, उन्हें आर्यन जुयाल की जगह टीम में शामिल किया गया है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई की ओर से किशन के बारे में कोई बयान नहीं आया है, ना तो बोर्ड ने उनकी इंजरी पर कोई अपडेट दिया और ना ही उनके दलीप ट्रॉफी खेलने पर। ऐसे में फैंस का किशन को खेलते हुए देखकर काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई ने ईशान किशन की चोट को लेकर बयान जारी किया था, “विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ऑल इंडिया बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान लगी कमर की चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दिशा में काम कर रही है।”

वहीं हाल ही में जब बांग्लादेश सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड ऐलान करने के बाद बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी का अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान किया वहां भी ईशान किशन का नाम नहीं था। लेकिन आज प्लेइंग में ईशान किशन को देखकर हर कोई हैरान है। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन इंडिया बी के खिलाफ मैच में 92 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...