Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: बल्लेबाजी करने उतरे कुलदीप का रास्ता ऋषभ पंत ने रोका, हाथ भी पकड़ा और परेशान करने के लिए विकेटकीपिंग करते समय निकाली अजीब आवाज़ें

Duleep Trophy 2024: बल्लेबाजी करने उतरे कुलदीप का रास्ता ऋषभ पंत ने रोका, हाथ भी पकड़ा और परेशान करने के लिए विकेटकीपिंग करते समय निकाली अजीब आवाज़ें

Kuldeep Yadav and Rishabh Pant (Pic Source-X)

इस समय Duleep Trophy 2024 का पहला मुकाबला इंडिया A और इंडिया B के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंडिया A के कुलदीप यादव और इंडिया B के ऋषभ पंत के बीच एक मजाकिया मूमेंट देखने को मिला। बता दें, यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से साथ में खेल चुके हैं और दोनों का ही प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है।

जहां एक तरफ ऋषभ पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव दुनिया के घातक स्पिनर्स में से एक है। इंडिया A की पारी के दौरान जब कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब ऋषभ पंत ने उनका रास्ता रोका और फिर दोनों को हंसते हुए देखा गया। ।

यह देखने को मिला इंडिया A की पारी के 56वें ओवर में। बता दें, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं।

यह रही वीडियो:

दिलीप ट्रॉफी 2024 के मैच में कुलदीप यादव सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं अपनी पहली पारी में ऋषभ पंत भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 7 बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। अभी तक कुलदीप यादव गेंदबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ एक विकेट झटका था।

हालांकि अब दूसरी पारी में दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। ऋषभ पंत ने अभी तक इस मैच में विकेटकीपिंग जबरदस्त की है। जहां एक तरफ इंडिया B ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए थे वहीं दूसरी ओर इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए हैं। इंडिया B की ओर से पहली पारी में मुशीर खान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 181 रन बनाए थे। उनके अलावा नवदीप सैनी ने 56 रनों का योगदान दिया था। इंडिया A की ओर से केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए...

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...