Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X)
Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X)

भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है। सेमीफाइनल मैचों में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट और साउथ जोन ने नाॅर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच 6 सितंबर से बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर खेला जाएगा।

इस बार जारी 63वें सीजन के फाइनल मैच को जीतकर ईस्ट जोन या फिर साउथ जोन अपने कैबिनेट में एक और ट्राॅफी जोड़ना चाहेंगी। खैर, 1961 में शुरू हुआ टूर्नामेंट, भारत का रणजी ट्राॅफी के बाद दूसरे सबसे बड़ा घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको सबसे ज्यादा दलीप ट्राॅफी खिताब जीतने वाली टाॅप-4 टीमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं:

4. सेंट्रल जोन (Central Zone)

दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में सेंट्रल जोन की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है। सेंट्रल जोन ने कुल 7 बार इस घरेलू टूर्नामेंट खिताब को अपने नाम किया है। बता दें दलीप ट्राॅफी में सेंट्रल जोन मौजूदा चैंपियन भी है। सेंट्रल जोन ने पिछले साल साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

3. साउथ जोन (South Zone)

दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में साउथ जोन की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। साउथ जोन ने कुल 13 बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है। साउथ जोन ने आखिरी बार साल 2023 में इस खिताब को अपने नाम किया था, जब उन्होंने उस सीजन वेस्ट जोन को 75 रनों से हराया था।

2. नाॅर्थ जोन (North Zone)

नाॅर्थ जोन टीम सबसे ज्यादा बार दलीप ट्राॅफी जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद है। नाॅर्थ जोन ने कुल 18 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। नाॅर्थ जोन ने आखिरी बार 2013-14 सीजन में दलीप ट्राॅफी को साउथ जोन के साथ शेयर किया था।

1. वेस्ट जोन (West Zone)

सबसे ज्यादा बार दलीप ट्राॅफी खिताब जीतने के मामले में वेस्ट जोन की टीम पहले नंबर पर मौजूद है। वेस्ट जोन ने रिकाॅर्ड 19 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वेस्ट जोन ने आखिरी बार साल 2023 में इस खिताब को अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें – हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...