
Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X)
हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी दलीप ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन की टीम में हुआ है। तो वहीं, युवा खिलाड़ी को टीम में ना सिर्फ शामिल किया गया, बल्कि टीम में उन्हें ईशान किशन का डिप्टी भी बनाया गया है।
युवा खिलाड़ी को इतनी कम उम्र में उपकप्तानी मिलना, क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ। क्रिकेट फैंस सेलेक्टर्स के इस फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। तो वहीं, अब ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने खुद साफ कर दिया है और उस वजह के बारे में बताया है जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने क्या कहा?
23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्राॅफी 2026 में ईस्ट टीम में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने पर, ईस्ट टीम के सेलेक्टर कमिटी में झारखंड के प्रतिनिधि मनीष वर्धन ने क्रिकइन्फो के हवासे से कहा-
“हम सिर्फ आज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उप-कप्तान को कप्तान को करीब से देखने और यह समझने का मौका मिलता है कि टीम कैसे चलाई जाती है। हम चाहते थे कि वैभव टीम के साथ ज़्यादा जुड़े, क्योंकि हमें लगता है कि इससे उनके विकास में मदद मिलेगी। वह बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और लगातार परिपक्व हो रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना उसी प्रक्रिया का एक और हिस्सा है।”
दूसरी ओर, दलीप ट्राॅफी में ईस्ट जोन अपने पहले मुकाबले में नाॅर्थ जोन का सामना करेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होने की उम्मीद है।
दलीप ट्राॅफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जयसवाल, ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास
SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुनी भारतीय टीम, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को किया बाहर
जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

