Skip to main content

ताजा खबर

‘DRS में हैं कुछ कमियां’ – तेंदुलकर ने ICC से की अंपायर्स कॉल को खत्म करने की मांग

‘DRS में हैं कुछ कमियां’ – तेंदुलकर ने ICC से की अंपायर्स कॉल को खत्म करने की मांग

Sachin Tendulkar (Image Credit Twitter X)

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) पर अपने विचार साझा किए। तेंदुलकर क्रिकेट जगत में हमेशा से ही एक जानी मानी हस्ती रहे हैं, उन्हें खेल को अलविदा कहे तो 12 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी वह अधिकतर खेल से जुड़े हुए ही पाए जाते हैं। तेंदुलकर क्रिकेट जगत और क्रिकेट से जुड़े नियमो में हो रहे बदलाव का बहुत बारीकी से विश्लेषण करते हैं, और भारत के किस भी मुकाबले को नहीं छोड़ते।

हाल फिलहाल में रेडिट मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दर्शक ने सचिन से सवाल किया की अगर उन्हें मौका मिले कभी क्रिकेट का कोई एक नियम बदलने का तो वह कोनसा एक नियम हैं जो वह बदलना चाहते हैं?, तो उस पर उन्होंने झट से जवाब दिया की वह डीआरएस के निर्णय को बदलना चाहेंगे।

डीआरएस के विषय पर सचिन की राय

सचिन का कहना हैं की इस डीआरएस की प्रक्रिया में कुछ कमियां हैं, जैसे बॉल ट्रैकिंग के वक्त गेंद विकेट पर लगे तो फैसला साफ साफ आउट होना चाहिए लेकिन आज के जमाने में “अंपायर्स कॉल” की वजह से बल्लेबाज को नॉट आउट कर्रार दे दिया जाता है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के साथ बातचीत के दौरान सचिन ने एलबीडब्ल्यू आउट के लिए डीआरएस का फैसला क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के पक्ष में करने की वकालत की थी। एक बात जिससे मैं सहमत नहीं हूँ, वह है आईसीसी का डीआरएस, जिसका वे काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं।

एलबीडब्ल्यू के मामले में मैदान पर लिए गए फैसले को पलटने के लिए गेंद का 50% से ज्यादा हिस्सा स्टंप्स पर लगना जरूरी है। वे (बल्लेबाज या गेंदबाज) सिर्फ इसलिए ऊपर गए हैं क्योंकि वे मैदान पर लिए गए फैसले से नाखुश हैं इसलिए जब फैसला थर्ड अंपायर के पास जाए, तो तकनीक को अपना काम करने दें; बिल्कुल टेनिस की तरह – या तो इन या आउट, बीच में कुछ नहीं होता,” उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के साथ एक वीडियो चैट में कहा था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...