Skip to main content

ताजा खबर

DPL 2024: साउथ दिल्ली सुपरस्टार के कप्तान आयुष बडोनी ने खेली तूफानी पारी, महज 55 गेंदों में बनाए 165 रन, जड़े रिकाॅर्ड छक्के

Ayush badoni (Image Credit- Twitter X)

जारी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले सीजन में फैंस को दिन प्रतिदिन नए रिकाॅर्ड देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं अब जारी टूर्नामेंट के मैच नंबर 23 में भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर आयुष बडोनी (Ayush Badoni) का तूफान देखने को मिला है।

बता दें कि आज 31 अगस्त, शनिवार को इस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार के कप्तान आयुष बडोनी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 गेंदों में 165 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। अपनी इस पारी के दौरान बडोनी चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए नजर आए, बडोनी ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 19 गगनचुंबी छक्के लगाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह किसी टी20 मैच में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

AYUSH BADONI HAS JUST SCORED 165(55) WITH 19 SIXES 🤯🤯🤯🤯 pic.twitter.com/3SpihBALNL

— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) August 31, 2024

साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के सामने रखा रिकाॅर्ड टारगेट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं।

आयुष बडोनी के 165 रनों की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज पी आर्या ने भी 120 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं एस रे ने 11 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। दूसरी ओर, नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पी विजयरण ने 2 और एस सोलंकी ने 3 विकेट हासिल किए।

बडोनी की इस पारी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ, टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट दिया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या साउथ दिल्ली सुपरस्टार से मिले इस पहाड़ जैसे टारगेट को नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...