Skip to main content

ताजा खबर

DPL 2024: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर महिला टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को मात देकर इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की

WDPL 2024 (Pic Source-X)

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर महिला टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स महिला टीम को DLS नियम के तहत 7 विकेट से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था।

अब नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर टीम 8 सितंबर को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स महिला टीम के खिलाफ फाइनल मैच में भिड़ेंगी। ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की और पावरप्ले के अंत होने तक 45 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नहीं प्रिया पुनिया ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली।

प्रिया पुनिया ने इस मैच में 59 गेंदों में 63* रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर महिला टीम ने चार ओवर के खत्म होने तक बिना विकेट खोए 26 रन बनाए। हालांकि इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के खत्म होने के बाद नॉर्थ दिल्ली महिला टीम को 14 ओवर में 113 रनों का लक्ष्य मिला।

टीम की ओर से उपासना यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यादव ने इस मैच में 44 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली। जब यादव आउट हुई तो उनकी टीम को अंतिम 30 गेंदों पर 38 रनों की जरूरत थी।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर महिला टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की

यादव के आउट होने के बाद आयुषी सोनी और मोनिका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर ने इस मैच को दो गेंदें रहते हासिल कर लिया।

अभी तक इस पूरे टूर्नामेंट में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें फाइनल में भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखना होगा। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स टीम भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में है और यह फाइनल काफी रोमांचक होगा।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...