
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter X)
Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC-W vs MI-W) की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में DC ने एकतरफा अंदाज में मुंबई के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है।
पहले तो DC ने शानदार गेंदबाजी करते हुए MI को सिर्फ 123 रनों पर रोका। इसके बाद इस टारगेट को शेफाली वर्मा (43 रन, 28 गेंद) और कप्तान मेग लैनिंग (60* रन, 49 गेंद) की कमाल की पारी के दम पर 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली ने पाॅइंट टेबल में 8 अंकों के साथ टाॅप पर पहुंच गई है। DC ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 4 जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 13वें WPL मैच का हाल
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और दिल्ली के गेंदबाजों ने कप्तान मेग लैनिंग के इस फैसले को मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 123/9 के स्कोर पर रोक कर सही साबित कर दिखाया।
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ही 22 रनों की बेस्ट पारी खेल पाईं, तो हेली मैथ्यूज ने 22 और नट सीवर ब्रंट ने 18 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, अंत में अमनजोत कौर ने 10 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से मुंबई इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जेस जोनासन और मीनू मणि को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा अनुभवी शिखा पांडे और युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 14.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। डीसी के लिए शेफाली वर्मा ने 43 रनों की पारी खेली, तो मेग लैनिंग 60* और जेमिमा रोड्रिग्स 15* रन बनाकर नाबाद रहीं।
Delhi Capitals go
of the #TATAWPL 2025 points table with
points#DC complete the league phase double over #MI this season
Scorecard
https://t.co/wVyWwYwJ0S#DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/jFoBss6mUQ
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 28, 2025