
RCB vs DC (Photo Source: Getty Images)
DC vs RCB Match Prediction: आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2025 में 12 अंक है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 अंक है और वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह अच्छी बात है कि उनके खिलाड़ी शानदार फार्म में है।
DC vs RCB Match Details:
मैच | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच-46 |
वेन्यू | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
तारीख और समय | 26 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST |
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
DC vs RCB हेड टू हेड आंकड़े:
मैच | 32 |
दिल्ली कैपिटल्स | 12 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यह ग्राउंड भी छोटा है और इसी वजह से यहां गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई जाती है। अभी तक यहां दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 197 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
See Here:- IPL 2025 Points Table
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स:
अभिषेक पोरेल, करूण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दुशमंथा चमीरा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मैच का- विराट कोहली
विराट कोहली का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं। विराट कोहली ने अभी तक इस सीजन में 9 पारी में 392 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 144 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। विराट कोहली ने अभी तक इस सीजन में पांच अर्धशतक बना लिए हैं।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मैच का- कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को इस मैच में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। अभी तक आठ मैच में कुलदीप यादव ने 12 विकेट झटके हैं। मिडिल ओवर में वह काफी घातक साबित हो सकते हैं।
DC vs RCB Today’s Match Prediction IPL 2025- DC vs RCB- आज का मैच कौन जीतेगा?
सिनेरियो 1
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
दिल्ली कैपिटल्स का पॉवरप्ले: 60-70
पहली पारी का स्कोर- 200- 210 रन
DC ने जीत दर्ज की
सिनेरियो 2
RCB ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पावरप्ले- 65-75 रन
पहली पारी का स्कोर 205-215 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की