Skip to main content

ताजा खबर

DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने केएल राहुल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों भारतीय खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इस बात का खुलासा किया कि आईपीएल नीलामी के बाद उन्होंने केएल राहुल से बात की थी। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। केएल राहुल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा कि वो केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को व्यक्तिगत रूप में काफी सालों से जानते हैं और वो उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। पार्थ जिंदल ने यह भी कहा कि राहुल ने उनको यह बोला था कि वो आईपीएल दिल्ली के साथ ही जीतना चाहते हैं और उन्हें मैनेजमेंट और फैंस से प्यार और सम्मान चाहिए।

पार्थ जिंदल ने कहा कि, ‘राहुल काफी खुश है और दिल्ली टीम में जुड़ने के लिए काफी उत्साहित है। वो मुझे काफी समय से जानते हैं। इंडियन सुपर लीग में मैं बेंगलुरू एफसी का भी मालिक हूं। इसीलिए उन्होंने मेरे साथ कुछ मैच देखे हैं। मैं राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी को भी जानता हूं। मुंबई में उनका और मेरा परिवार काफी क्लोज रहा है। इसीलिए राहुल का कहना था कि मुझे सिर्फ क्रिकेट खेलना है और फ्रेंचाइजी से प्यार और सम्मान चाहिए।

उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं यह बात जानता हूं कि यह प्यार मुझे दिल्ली फ्रेंचाइजी में ही मिलेगा। राहुल खुद यही चाहते हैं कि दिल्ली जीते और उस समय वो भी टीम का भाग रहे।’

हमारा बल्लेबाजी लाइनअप काफी युवा है: पार्थ जिंदल

पार्थ जिंदल ने आगे कहा कि, ‘हम टॉप ऑर्डर में किसी अनुभवी खिलाड़ी को चाहते थे और केएल राहुल के आंकड़े आईपीएल में ऐसे ही रहे हैं। उन्होंने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है और हर सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोटला का विकेट उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। सिर्फ राहुल ही नहीं हम भी उनको लेकर काफी उत्साहित है।

हमारा बल्लेबाजी लाइनअप काफी युवा है। केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों इस टीम को लीड करेंगे और उन्हें काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताएंगे। केएल राहुल की बल्लेबाजी और अनुभव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।’

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...