Skip to main content

ताजा खबर

CT2025: चोटिल जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को लेकर काफी चिंतित है रॉबिन उथप्पा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंग्रेज बयान

CT2025: चोटिल जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को लेकर काफी चिंतित है रॉबिन उथप्पा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंग्रेज बयान

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि पिछले कुछ सालों से जसप्रीत बुमराह की पीठ में काफी चोट आई है और इसी वजह से उन्हें संभाल कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

यही नहीं रॉबिन उथप्पा ने अर्शदीप सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के तीन मैच में इस बेहतरीन गेंदबाज ने चार विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में आराम दिया गया है। बुमराह को अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

रॉबिन उथप्पा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता में अर्शदीप सिंह ने काफी अच्छी तरह से काम संभाला है। सही समय पर टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह वापसी कर लेंगे। हमें जसप्रीत बुमराह को संभाल कर रखना होगा खासतौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में।

वो हमारे लिए हीरे जैसे हैं और हमें उन्हें संभाल कर रखना होगा। उनके गेंदबाजी एक्शन की वजह से बुमराह को पिछले कुछ समय से काफी चोट आई है। हमें उनके जैसे खिलाड़ी की बेहद जरूरत है और अगर उनका वर्क लोड सही तरीके से संभाल लिया गया तो बुमराह का करियर काफी लंबा रहेगा।’

अच्छी बात है कि मोहम्मद शमी भी टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं: रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने आगे कहा कि, ‘मोहम्मद शमी की व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी भी टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी थी। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच से पहले उन्होंने गेंदबाजी की और विकेट भी झटके। यह टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छी बात है।

वरुण चक्रवर्ती की बात की जाए तो मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड उन्हें जरूर मिलना चाहिए था। उन्होंने इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों को काफी परेशान कर दिया था और इस समय वरुण चक्रवर्ती का आत्मविश्वास काफी ऊपर है। क्रिकेट के स्तर में यह बहुत ही जरूरी होता है।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी और सभी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...