Skip to main content

ताजा खबर

CT2025: हार्दिक पांड्या के बिना टीम इंडिया की प्लेइंग XI…: कामरान अकमल ने अनुभवी ऑलराउंडर को लेकर दिया बड़ा बयान

CT2025: हार्दिक पांड्या के बिना टीम इंडिया की प्लेइंग XI…: कामरान अकमल ने अनुभवी ऑलराउंडर को लेकर दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया की भी घोषणा हो चुकी है। इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमों को आपस में शानदार मैच खेलते हुए देखा जा सकता है।

इंडिया की बात की जाए तो टीम में कई मैच विनर है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। कामरान अकमल का मानना है कि भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी टीम के लिए की खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

कामरान अकमल ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके बिना प्लेइंग XI अधूरी है। वो मेरे पसंदीदा खिलाड़ी है और सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी बेहतरीन ऑलराउंडर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। हार्दिक पांड्या खेल को अच्छी तरह से फिनिश करते हैं।’

यह भी पढ़े:- पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान, Champions Trophy 2025 में हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया का ‘की प्लेयर’ 

हार्दिक पांड्या के आंकड़े वनडे क्रिकेट में

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वनडे क्रिकेट में उन्होंने अभी तक टीम इंडिया की ओर से 86 मैच खेले हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ने 61 पारी में 34 के ऊपर के औसत से 1769 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 110.35 का है। यही नहीं हार्दिक पांड्या के नाम 11 अर्धशतक भी हैं। इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे और यही उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

गेंदबाजी की बात की जाए तो हार्दिक ने 35.23 के औसत से 84 विकेट झटके हैं। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होंगे। टीम में भले ही काफी ऑलराउंडर है लेकिन हार्दिक पांड्या का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter – X) भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट

Women’s Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हुई और यह सीजन एक बार फिर साबित कर गया कि...

7 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से...