Skip to main content

ताजा खबर

CSK Final Squad: IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

CSK (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2025 के लिए साऊदी अरब के जेद्दा में दो दिनों तक मेगा ऑक्शन चला। इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम बनाने की कोशिश की और सभी उसमें काफी हद तक सफल भी हुए। इसी कड़ी में लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ बड़े प्लेयर्स को खरीदा।

सीएसके के लिए ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद थे, जिन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अपने बाएं हाथ की कलाई की स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले नूर सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण में एक नया वेरिएशन जोड़ेंगे। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की 9.75 करोड़ रुपये में वापसी हुई और वो भी 9 साल बाद सीएसके के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को CSK ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 4.80 करोड़ रुपये में खरीदे गए भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैयद खलील अहमद सीएसके के तेज आक्रमण को और मजबूती देंग, जबकि 4 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऑलराउंडर रचिन रवींद्र अपने दोहरे स्किल से टीम को और मजबूत बनाएंगे।

सीएसके ने इस ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी महत्त्व दिया गया, जिसमें उन्होंने अंशुल कंबोज और गुरजापनीत सिंह को क्रमशः 3.40 करोड़ रुपये और 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। दोनों खिलाड़ी टीम में नई ऊर्जा और प्रतिभा लेकर आए हैं।

Chennai Super Kings Final Squad:

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

CSK complete squad for IPL 2025
क्रमांक
प्लेयर
बेस प्राइस
खरीदा गया
रोल
1
नूर अहमद
2 करोड़
10 करोड़
गेंदबाज
2
आर अश्विन
2 करोड़
9.75 करोड़
गेंदबाज
3
डेवोन कॉनवे
2 करोड़
6.25 करोड़
बल्लेबाज
4
खलील अहमद
2 करोड़
4.8 करोड़
गेंदबाज
5
रचिन रवींद्र
2 करोड़
4 करोड़
ऑलराउंडर
6
अंशुल कंबोज
2 करोड़
3.4 करोड़
गेंदबाज
7
राहुल त्रिपाठी
2 करोड़
3.4 करोड़
बल्लेबाज
8
सैम करन
2 करोड़
2.4 करोड़
ऑलराउंडर
9
गुरजपनीत सिंह
30 लाख
2.2 करोड़
गेंदबाज
10
दीपक हुड्डा
75 लाख
1.7 करोड़
ऑलराउंडर
11
विजय शंकर
30 लाख
1.20 करोड़
ऑलराउंडर
12
मुकेश चौधरी
30 लाख
30 लाख
गेंदबाज
13
शेख रशीद
30 लाख
30 लाख
बल्लेबाज
14
कमलेश नगरकोटी
30 लाख
30 लाख
ऑलराउंडर
15
जैमी ओवरटन
1.5 करोड़
1.5 करोड़
गेंदबाज
16
रामकृष्णा घोष
30 लाख
30 लाख
ऑलराउंडर

CSK’s retained players for IPL 2025
केटेगरी
प्लेयर नेम
IPL Salary (Rs )
Retention 1
रुतुराज गायकवाड़
Rs 18 करोड़
Retention 2
मथिसा पथिराना
Rs 13 करोड़
Retention 3
शिवम दुबे
Rs 12 करोड़
Retention 4
रवींद्र जडेजा
Rs 18 करोड़
Retention 5
एमएस धोनी
Rs 4 करोड़

আরো ताजा खबर

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...

चेपॉक में खेला जाएगा BBL 2026-27 का पहला मैच, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा एलान!

BBL 2026-27: PM Modi Announces Historic Big Bash League Season Opener in Chennai (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की...

ENG vs IND, 4th T20I: ब्रिस्टल में बरपा हैरी ब्रूक का कहर, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा; टी20 सीरीज की अपने नाम

ENG vs IND, 4th T20I: Brook, Salt Power England to Historic Bilateral T20I Series Win Over India (image via getty) गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले...