Skip to main content

ताजा खबर

“Crush For Good Reason”- भारत की जीत के बाद Rahul Dravid को लेकर Richa Chadha ने किया स्पेशल पोस्ट

Rahul Dravid & Richa Chadha (Photo Source: X/Twitter)

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल खत्म हो चुका है। द्रविड़ ने आखिरी मैच में वर्ल्ड चैंपियन कोच बनकर शानदार विदाई ली है। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद राहुल द्रविड़ मैदान में बच्चों की तरह उछल कूद कर अपना उत्साह दिखाते हुए नजर आए थे। आपको बता दें फाइनल मैच से पहले सोशल मीडिया पर #DoItForDravid भी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद फैंस, दिग्गज खिलाड़ी और बॉलीवुड सितारे जमकर द्रविड़ की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रैस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ को लेकर एक खास पोस्ट किया है, जो चर्चा बटोर रहा है।

थैंक्यू मिस्टर द्रविड़- ऋचा चड्ढा ने लिखी यह खास बात

बॉलीवुड एक्ट्रैस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक खास तस्वीर साझा की है, जिसके बैकग्राउंड में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का पोस्टर दीवार पर लगा हुआ है। ऋचा ने भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ को थैंक्यू कहते हुए लिखा, “Childhood crush for good reason #TheWall thank you again Mr Dravid”- “अच्छे कारण के लिए बचपन के क्रश, एक बार फिर धन्यवाद मिस्टर द्रविड़”

यहां देखें ऋचा चड्ढा का सोशल मीडिया पोस्ट-

Childhood crush for good reason #TheWall 💪🏼❤️thank you again Mr Dravid. pic.twitter.com/4SK1w7d9Cq

— RichaChadha (@RichaChadha) June 29, 2024

मैं खिलाड़ी के रूप में ट्रॉफी जीतने के लिए लकी नहीं था- Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) एक खिलाड़ी के तौर पर कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए थे। लेकिन एक कोच के तौर पर भारत के लिए ट्रॉफी जीतने का उनका सपना पूरा हो चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा था,

एक खिलाड़ी के रूप में, मैं ट्रॉफी जीतने के लिए लकी नहीं था लेकिन मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हालांकि, यह खेल का हिस्सा है। ऐसे कई अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं जानता हूं, जिन्होंने कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। मैं भाग्यशाली था कि मुझे एक टीम का कोच बनने का मौका दिया गया और इन लड़कों के ग्रुप ने मेरे लिए यह ट्रॉफी जीतना संभव बना दिया। यह एक बहुत अच्छा एहसास है लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं कुछ मुक्ति के लिए था और यह सिर्फ एक काम था जो मैं कर रहा था। 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...