Skip to main content

ताजा खबर

CPL 2024: 24/4 के बाद मैदान में आया तूफान… St Lucia Kings ने 17.2 ओवरों के अंदर 200+ लक्ष्य का किया पीछा

CPL 2024 244 के बाद मैदान में आया तूफान St Lucia Kings ने 172 ओवरों के अंदर 200+ लक्ष्य का किया पीछा

CPL 2024, St. Lucia Kings Team (Photo Source: X/Twitter)

टी20 क्रिकेट में हाई-स्कोरिंग मुकाबलों में सफल रन चेज करना नई बात नहीं है, लेकिन अगर चेज करने वाली टीम ने शुरुआत में ही 4-5 विकेट गंवा दिए तो यह काम काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। बहुत ही कम बार ऐसा हुआ है जब शुरुआती बड़े विकेट गंवाने के बाद टीमों को सफलता मिली है।

हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) में एक बड़ा कमाल देखने को मिला है। सेंट लुसिया किंग्स ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 24 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर टीम ने 16 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 5 विकेट से जीत हासिल की। बता दें, यह CPL के इतिहास की सबसे रोमांचक और यादगार चेज में से एक हैं। आइए आपको इस हाईवोल्टेज मुकाबले की पूरी कहानी बताते हैं।

CPL 2024: SKN Patriots ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए थे 201 रन

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) का पांचवां मुकाबला SKN Patriots और St Lucia Kings के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Patriots की टीम को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने पहले ही ओवर में 2 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था।

इसके बाद फिर एविन लुईस और काइल मेयर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी हुई। एविन लुईस ने 54 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। वहीं, काइल मेयर्स ने 62 गेंदों में 92 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते टीम ने 201 रन बोर्ड पर लगाए।

राजपक्षे-सीफर्ट की जोड़ी ने बदला पूरा गेम

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लुसिया टीम की शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही। टीम ने मात्र 24 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जॉनसन चार्ल्स (12), एकीम वेन जेरेल ऑगस्टे (6), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (2) और रोस्टन चेज (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद फिर भानुका राजपक्षे और टिम सीफर्ट की जोड़ी ने पूरा गेम बदल दिया।

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई। टिम सीफर्ट ने 27 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, फिर राजपक्षे और डेविस विसे ने 75 रनों की मैच विनिंग साझेदारी निभाई। भानुका राजपक्षे ने 35 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की नाबाद पारी खेली। और डेविड विसे ने 20 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...