Skip to main content

ताजा खबर

CPL 2024: त्रिबागो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को उनके आखिरी सीपीएल मैच में खास तरह से किया ट्रिब्यूट, देखें वीडियो

CPL 2024: त्रिबागो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को उनके आखिरी सीपीएल मैच में खास तरह से किया ट्रिब्यूट, देखें वीडियो

Dwayne Bravo (Image Credit- Twitter X)

त्रिबागो नाइट राइडर्स और आंद्रे रसेल ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को उनके आखिरी सीपीएल मैच में शानदार तरीके से विदाई दी है। गौरतलब है कि ब्रावो ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

तो वहीं जब वह पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल में गुयाना अमेजन वाॅरियर्स के खिलाफ अपना आखिरी सीपीएल मैच खेलने उतरे, तो ब्रावो को शानदार अंदाज में ट्रिब्यूट दिया गया। बता दें कि इस दौरान सपोर्ट स्टाफ में शामिल लोग 47 नंबर की आइकाॅनिक जर्सी पहने हुए नजर आए, तो वही टीम के साथी खिलाड़ियों ने ब्रावो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

देखें ड्वेन ब्रावो को किस तरह से दिया गया ट्रिब्यूट

दूसरी ओर, आखिरी सीपीएल मैच में ड्वेन ब्रावो के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन खर्चते हुए कीमो पाॅल का विकेट हासिल किया। तो वहीं स्लिप में एक शानदार कैच लपककर उन्होंने टिम राॅबिन्सन (34) को आउट किया।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रावो ने कुल पांच कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) के खिताब जीते हैं। 3 टाइटल उन्होंने त्रिबागो के साथ जीते और इस फ्रेंचाइजी को ब्रावो ने टूर्नामेंट की एक सफल टीम बनाया।

तो वहीं ब्रावो की कप्तानी में टीम ने साल 2017-18 में लगातार सीपीएल खिताब को अपने नाम किया था। तो वहीं साल 2021 में सेंट कीट्स और नेविस पैटरियोट्स की कप्तानी करते हुए साल 2021 खिताब को भी अपने नाम किया था।

ब्रावो के रिटायरमेंट पर आंद्रे रसेल ने मैच खत्म होने के बाद कहा- मैं आज रात इस मैच का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और यही कारण है कि उस जश्न के पीछे इतनी भावनाएं थीं। हमें उसकी (ड्वेन ब्रावो) कमी खलेगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह बाकी टूर्नामेंट में भी मौजूद रहेगा।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...