

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेट टेस्ट पास कर लिया है।
वह जल्द ही 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, जिनका चयन भी फिटनेस के आधार पर हुआ है, उन्हें अभी टेस्ट में भाग लेने के लिए मंजूरी का इंतजार करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन बीसीसीआई ने किया, लेकिन उनके खेलने की शर्त मैच फिटनेस थी। दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के दौरान हल्की इंजरी का सामना करना पड़ा था।
बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इंडिया टीवी के हवाले से कहा- 2 जून को CoE में रिपोर्ट करने से पहले हार्दिक पांड्या विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिनों में, उन्होंने कई मैच सिमुलेशन किए और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है और जानकारी के मुताबिक, CoE में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने उनके अलग-अलग पैरामीटर्स के फिटनेस डेटा को मंजूरी दे दी है।
दूसरी ओर, इस सीरीज से अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
*नोट- रोहित शर्मा का चयन फिटनेस पर निर्भर है
SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त
26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

