Skip to main content

ताजा खबर

Cheteshwar Pujara ने दिखाया अपना जोर, फिर रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से शोर

Cheteshwar Pujara ने दिखाया अपना जोर फिर रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से शोर

Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जहां इस समय जारी रणजी ट्रॉफी में पुजारा का बल्ला जमकर बोला है, ऐसे में बल्लेबाज के फैन्स में खुशी की लहर है और ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले ये पारी पुजारा को राहत देगी।

Cheteshwar Pujara के साथी का नहीं चल रहा बल्ला

एक तरफ अनुभवी बल्लेबाज Cheteshwar Pujara ने बल्ले से अपना दम दिखाया है, तो दूसरी तरफ उन्हीं की तरह टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे ने निराश किया है। इस रणजी सीजन रहाणे मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही मैच में ये खिलाड़ी सुपर फ्लॉप रहा है और एक मैच मुंबई हारी है तो एक में टीम को जीत मिली है। अब देखना अहम होगा की आगे उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

बहुत क्रिकेट बाकी है Cheteshwar Pujara में अभी तो

*रणजी ट्रॉफी में Saurashtra से खेलते हुए Cheteshwar Pujara ने जड़ा शानदार शतक।
*Chhattisgarh के खिलाफ जारी मैच में पुजारा के बल्ले से निकली 100 रनों की पारी।
*ये है पुजारा की 66वीं First Class सेंचुरी, साथ ही इस प्रारूप में उनके पूरे हुए 21 हजार रन।
*अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा इस बल्लेबाज का तो BGT के लिए हो सकती है टीम इंडिया में वापसी।

शतक लगाने के बाद Cheteshwar Pujara की तस्वीर

कड़ी तैयारी की थी इस खिलाड़ी ने रणजी सीजन के लिए

View this post on Instagram

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच?

वहीं पुजारा ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, ये टेस्ट मैच WTC का फाइनल था। जिसके बाद पुजारा की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई थी, साथ ही उनको कमबैक करने का एक भी मौका नहीं दिया गया। ऐसा ही कुछ उमेश यादव के साथ ही हुआ, यादव भी आखिरी बार टीम इंडिया से WTC का फाइनल मैच खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन अब टेस्ट टीम भी युवा खिलाड़ियों से लबरेज है और ऐसे में इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी होती नजर नहीं आ रही है।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...