Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy Ticket। लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी टिकट खरीदने के लिए हो रही मार, सामने आया वीडियो आग की तरह वायरल

Champions Trophy Ticket लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी टिकट खरीदने के लिए हो रही मार सामने आया वीडियो आग की तरह वायरल

Champions Trophy Ticket (Source X)

Champions Trophy Ticket। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान (Pakistan) और दुबई में शुरू होने जा रहा है। 29 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा।

हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियमों की तैयारी को लेकर कुछ संदेह था, लेकिन टूर्नामेंट को लेकर फैंस की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है।

लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन

सोमवार, 3 फरवरी को लाहौर में टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में फैंस टिकट खरीदने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें लोग घंटों तक इंतजार करते नजर आए। पत्रकार क़ादिर ख्वाजा (Samaatv) ने इस नजारे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने लिखा:

“लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है, और क्रिकेट फैंस दो घंटे से अधिक समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वाह वाह, क्या दीवानगी है।”

देखें वीडियो: Pakistani Fans Waiting in Queue for Champions Trophy Ticket

— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) February 3, 2025

पाकिस्तान है चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन 

पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगी। 2017 में हुए पिछले संस्करण में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 180 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान संभालेंगे, जो पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में कप्तानी करेंगे।

Champions Trophy Group A में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसे अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ मुकाबला करना होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कराची में खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी और बढ़ती उम्मीदों के साथ, यह टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होने वाला है।

আরো ताजा खबर

“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे...

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...

29 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हेनरिक मलान ने आयरलैंड के हेड कोच का पद छोड़ा भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक 2-0 से जीत...

SM Trends: 29 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) आज ही के दिन, 29 जून 2024 को भारत ने ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से...