Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Rohit Sharma (Photo Source: BCCI)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है, जिसके चलते फैंस और खिलाड़ियों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस संस्करण का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार खेल दिखाया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अजेय रहते हुए साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टीम चैंपियन बनीं। भारत ने पूरे 11 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित की कप्तानी में आईसीसी खिताब जीता।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में शानदार खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे कप्तान के तौर पर हिटमैन का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-

वनडे कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अब तक 51 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 37 में जीत और 12 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 72.54 है।

 

मैच 51
जीत 37
हार 12
टाई 01
ड्रॉ 00
नो रिजल्ट- 01
विनिंग प्रतिशत 72.54

 

वनडे में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 268 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 49.05 के औसत, 92.70 की स्ट्राइक रेट से 10988 रन बनाए हैं, जिसमें 57 अर्धशतक और 32 शतक शामिल हैं।

 

मैच 268
पारी 260
रन 10988
हाईएस्ट स्कोर 264
औसत 49.05
स्ट्राइक रेट 92.70
शतक 32
अर्धशतक 57

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के स्क्वॉड पर डालें नजर-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व– यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...