Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: शाहिद अफरीदी का बयान हुआ वायरल, BCCI को कहा “धमकी तो हमे भी….”

Champions Trophy 2025: शाहिद अफरीदी का बयान हुआ वायरल, BCCI को कहा “धमकी तो हमे भी….”

Shahid Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पर खुलकर दावा करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों का हवाला भारत के लिए एक बहाना है। उन्होंने सात महीने बाद होने वाले टूर्नामेंट से पहले हो रहे ड्रामे को लेकर अब बीसीसीआई पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने के लिए मना कर दिया और हाइब्रिड मॉडल की मांग की है। लेकिन पाकिस्तान जिद पर अड़ा हुआ है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही खेला जाएगा और भारत को पाकिस्तान आना पड़ेगा।

इन सब के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए अफरीदी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत की यात्रा की है, यहां तक ​​​​कि बुरे समय के दौरान भी और टीम और खिलाड़ियों को धमकियां मिलीं थी।

शाहिद अफरीदी ने बीसीसीआई से किए सवाल

“हम इतनी बार इंडिया गए हैं। मुश्किल हालात में भी हम भारत गए हैं। हमें धमकियाँ भी मिलती रही फिर भी हम इंडिया के टूर करते रहें। हमारी नियत देखिए। हमने इंडिया को हमेशा सपोर्ट किया है। हमको धमकियाँ मिलती रही लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने टीम को भारत भेजने की पहल की। अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की नियत भी साफ है तो वह पाकिस्तान आ जाए। अगर नहीं है तो वो सिक्युरिटी का बहाना बना देंगे।”

2025 चैंपियंस ट्रॉफी पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा जो 1996 विश्व कप के बाद 29 वर्षों में पाकिस्तानी धरती पर होगा। दक्षिण एशियाई राष्ट्र को 2008 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार दिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया और बाद में एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया।

पाकिस्तान को भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ 2011 विश्व कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमले के बाद उन्हें सह-मेज़बान के पद से हटा दिया गया था।

भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच कब खेला था?

भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट मैच खेला था और मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद से देश का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2006 में हुई थी।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...