Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के लिए साबित हो सकते हैं X-Factor

Australia Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से ऑस्ट्रेलिया अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। आगामी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में भी टीम अपना कमाल दिखाना चाहेगी। लेकिन टीम मुश्किलों में नजर आ रही है।

पैट कमिंस जोश हेजलवुड, कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श इंजरी के चलते बाहर हैं। मिचेल स्टार्क ने नाम वापस ले लिया, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि कौन से वो 3 खिलाड़ी है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं-

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. स्टीव स्मिथ

पैट कमिंस के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करने के लिए तैयार है। स्मिथ का हालिया फॉर्म शानदार रहा है, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक, बीबीएल में शतक और श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ दो टेस्ट पारियों में उन्होंने 270 से अधिक रन बनाए हैं। स्मिथ दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। अगर वह अपना फॉर्म जारी रखते हैं, तो टीम के लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 166 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 43.31 की औसत, 87.15 की स्ट्राइक रेट से 5674 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

2. ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाया था, फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी शतकीय पारी ने ही टीम को चैंपियन बनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हेड के प्रदर्शन पपर निर्भर रहने वाली है। उन्होंने अब तक 69 वनडे मैचों में 43.36 के औसत, 104.06 की स्ट्राइक रेट से 2645 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल

ऑलराउंडर के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। मैक्सवेल ने अब तक 146 मैचों में 34.05 के औसत, 126.36 की स्ट्राइक रेट से 3950 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक, एक दोहरा शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 116 पारियों में 5.43 की इकॉनमी से 75 विकेट भी लिए हैं।

 

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...