Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: चंद मिनटों में बिक गए IND vs PAK मैच के टिकट, लाइन में खड़े रहे लाखों फैन्स

Champions Trophy 2025: चंद मिनटों में बिक गए IND vs PAK मैच के टिकट, लाइन में खड़े रहे लाखों फैन्स
IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)ICC Mens Champions Trophy 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। वहीं फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। 23 फरवरी को दुबई में ये मुकाबला होगा और इसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टिकट की बिक्री शुरू कर दी है, लेकिन कुछ ही समय में टिकट सोल्ड आउट हो गए और करीब डेढ़ लाख से ज्यादा फैंस वर्चुअल लाइन में लगे रह गए।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये ग्रुप स्टेज का ये मुकाबला टूर्नामेंट के फाइनल से भी बड़ा मुकाबला है। इस महामुकाबले के लिए टिकट मिलना ही फैंस के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब फैंस टिकट खरीदने के इंतजार में करीब डेढ़ घंटे में वेबसाइट पर अपनी बारी का इंतजार करते रह गए, तब तक सारी टिकटें सोल्ड हो गईं। इस हाई-वोल्टेज मैच की टिकट डिमांड हमेशा की तरह सबसे ज्यादा है।

Champions Trophy: IND vs PAK मैच के लिए लाखों फैंस टिकट के लिए लगे रहे लाइन में

तमाम फैंस ने धैर्यपूर्वक लगभग एक घंटे तक कतार में खड़े होकर देखा कि, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए लगभग सभी श्रेणियों के टिकट बिक चुके हैं, जिसमें 2000 दिरहम प्लेटिनम और 5000 दिरहम ग्रैंड लाउंज सेक्शन भी शामिल हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 25 हजार फैंस एक साथ मैच देख सकते हैं, इसलिए टिकटों की होड़ ने मैच की अपार लोकप्रियता और महत्व को उजागर किया।

आपको बता दें कि अभी सिर्फ ग्रुप स्टेज मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई है। फाइनल के टिकट 5 मार्च को लाहौर, पाकिस्तान में दूसरे सेमीफाइनल के बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। यह देरी टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल के कारण हुई है। इसके तहत भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भी दुबई में ही खेला जाएगा, भले ही भारत इसमें पहुंचे या नहीं। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचने और जीतने में कामयाब रहा तो फाइनल भी दुबई में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 2-0 की हार को भारतीय क्रिकेट...

“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे...

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...