Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता इंग्लैंड, सामने आई बड़ी वजह

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता इंग्लैंड, सामने आई बड़ी वजह

ENG vs AFG (Photo Source: Getty Images)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी 2025 से पाकिस्तान और यूएई में संयुक्त रूप से खेला जाने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने में एक महीने और कुछ दिन का समय बाकी है, लेकिन अब भी आईसीसी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

भारत के पाकिस्तान का दौरा मना करने के बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है। अब, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। आइए आपको इसके पीछे की बड़ी वजह बताते हैं-

इस कारण अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता इंग्लैंड

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 160 ब्रिटिश सांसदों ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में मैच न खेलने का आग्रह किया है। इसके पीछे का कारण अफगानिस्तान के तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर लगाया गया प्रतिबंध है। बता दें, तालिबान सरकार ने महिलाओं के किसी भी तरह के खेलों में भाग लेने पर रोक लगाया है, जो ICC के नियमों का उल्लंघन है।

हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों, जिनमें रिफॉर्म यूके के नेता निगेल फराज और पूर्व लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कॉर्बिन शामिल है। उन्होंने ECB से “तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने” का आग्रह किया।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्ड गाउल्ड ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा,

“ECB अफगानिस्तान में तालिबान शासन के तहत महिलाओं और लड़कियों के साथ किए जा रहे व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। आईसीसी के संविधान में यह अनिवार्य किया गया है कि सभी सदस्य देश महिला क्रिकेट के विकास के लिए कमिटेड हों। इस कमिटमेंट के अनुरूप, ईसीबी ने अफगानिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट मैच आयोजित न करने के अपने रुख पर कायम है। हालांकि आईसीसी के भीतर आगे के इंटरनेशनल एक्शन पर आम सहमति नहीं बनी है, लेकिन ईसीबी ऐसे उपायों के लिए सक्रिय रूप से वकालत करना जारी रखेगा।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल के अनुसार इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच 26 फरवरी को लाहौर में खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...